फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की शिकायत पर एक्शन: गाजियाबाद पुलिस ने छेड़छाड़ का आरोपी दबोचा, पॉक्सो केस में भेजा जेल

Wed, 12 Aug 2026 07:20 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़ित ने मसूरी पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 अगस्त को पीड़ित द्वारा मसूरी पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें, आरोप लगाया गया था कि आरोपी ने उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की है।

विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर के आधार पर तत्काल सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की। मंगलवार, 11 अगस्त को कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने वांछित आरोपी महबूब पुत्र असगर को थाना क्षेत्र मसूरी से गिरफ्तार कर लिया।

एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह और वादी एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं तथा एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। उसने कुछ दिन पहले पीड़ित की पुत्री के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। पुलिस द्वारा उसके अन्य आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें