फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक करोड़ 57 लाख की ठगी करने के आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डिबाई। थाना क्षेत्र में एक करोड़ 57 लाख की ठगी करने के सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कस्बा जेवर जनपद गौतमबुद्ध नगर निवासी विशनस्वरूप शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह और उसके परिवार के लोग कृषि भूमि खरीदने के इच्छुक थे।
विज्ञापन

मार्च 2026 में उनकी व उनके भाई गुरुदत्त शर्मा की मुलाकात बनी सिंह से हुई। बनी ने डिबाई तहसील में करीब 52 बीघा कृषि भूमि के बारे में बताया। इसके बाद बनी, रामनरेश, देवराज, निवासी सिखरना शहवाजपुर अलीगढ़, बंटी उन्हें डिबाई में जमीन दिखाने के लिए लेकर गए।
जमीन पसंद आने पर बनी सिंह ने ललित कुमार निवासी कादरीबाग थाना डिबाई को फोन कर मौके पर बुला लिया। बताया कि यह जमीन के मालिक हैं।
चार करोड़, 82 लाख में उक्त जमीन का सौदा हुआ। इसके बाद 12 लाख बतौर ब्याना ललित कुमार को नकद दिए। नेट बैकिंग के माध्यम से भी लेनदेन हुआ। कुल एक करोड़ 57 लाख रुपये दिए गए। आरोपियों ने फर्जी तरीके से परिवार के लोगों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री करा उनके साथ एक करोड़ 57 लाख की ठगी की।
विज्ञापन

सीओ मधूप सिंह ने बताया कि आरोपी ललित कुमार, बनीं सिंह, देवराज, बंटी के अलावा जांच में प्रकाश में आए धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश, विनीत सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे रामनरेश को पुलिस तलाश रही है। आरोपियों से पांच लाख की नकदी, कार बरामद की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें