फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फर्जी दान पत्र बनाकर बुजुर्ग की जमीन हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। एक बुजुर्ग को पुत्रवधू समेत तीन लोगों ने बहलाकर फर्जी दान पत्र पर अंगूठा लगवाकर कृषि भूमि अपने नाम कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पुत्रवधू मीना समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि महमूदपुर गांव निवासी राजपाल के बेटे प्रदीप कुमार और बहू मीना के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों की सहमति से परिवार न्यायालय में तलाक का वाद दाखिल किया गया था और कृषि भूमि मीना के नाम करने पर सहमति बनी थी। आरोप है कि दो जुलाई 2026 को मीना, उसका भाई विपिन और प्रदीप तीनों बुजुर्ग को लोनी तहसील ले गए। वहां महमूदपुर की जमीन बताकर अफजल नगर सीती और भनैड़ा खुर्द स्थित भूमि के दो अलग-अलग दान पत्रों पर अंगूठा लगवा लिया। बाद में बहू के परिवार न्यायालय में नहीं पहुंचने पर बुजुर्ग को कथित धोखाधड़ी का पता चला। पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें