फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: नाले में मिले शव की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोनी। अशोक विहार कॉलोनी के सामने दिल्ली सहारनपुर मार्ग स्थित नाले में मिले शव की पुलिस पहचान करने में सफल हो गई है। मृतक की पहचान बार्डर थानाक्षेत्र की कच्चा बलराम नगर कॉलोनी निवासी साबिर (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को नाले में उसका शव मिला था। पत्नी नफीसा ने सोशल मीडिया पर फोटो देखकर शुक्रवार दोपहर को पति की शिनाख्त की है। एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। मृतक की पत्नी ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें