फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: धर्म छिपाकर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने अमरोहा के गजरौला निवासी अयान सैफी उर्फ प्रिंस (26) पर पहचान छिपाकर दोस्ती करने, होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो व फोटो के जरिये ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे 15 हजार रुपये भी ले लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि पीड़िता की उम्र करीब 22 वर्ष है। उसकी शिकायत के अनुसार, नवंबर 2025 में वह अपनी भाभी के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गजरौला गई थी। वहां उसकी मुलाकात आरोपी युवक से हुई। तब उसने अपना नाम प्रिंस बताया और उसका मोबाइल फोन नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

आरोप है कि युवक ने बातचीत करने के बहाने युवती को जीटी रोड स्थित एक होटल में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही फोटो खींच लीं। विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें डिलीट करने का आश्वासन दिया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने युवती को दोबारा होटल बुलाया और मना करने पर वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी कई माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। आरोप है कि आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में युवती को पता चला कि युवक ने अपना नाम व धर्म छिपाया था और उसका असली नाम अयान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें