फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गर्भवती को पेट पर लात मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम की कृष्णाकुंज काॅलोनी में गर्भवती को पेट पर लात मारने की घटना सामने आई है। उसको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पति समेत सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ललिता पाल ने बताया कि उनकी शादी 2023 में कृष्णाकुंज निवासी नितिन पाल से हुई थी। शादी के बाद से वह उत्पीड़न करने लगे। नकद पैसे की मांग करने लगे। वह गर्भवती हो गई तो उनको पीटा गया। उनके पेट पर लात मार दी, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। मायके पक्ष ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपियों ने उनके मायके पक्ष के लोगों को भी जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उनसे प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख की मांग कर रहे हैं। एसीपी उपासना पांडेय ने बताया कि पारिवारिक मामला है। दोनों पक्षों से बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें