फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सात माह की गर्भवती को जहर पिलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर सात माह की गर्भवती विवाहिता को प्रताड़ित करने और पति पर जहर पिलाने का आरोप लगा है। विवाहिता के भाई ने मुरादनगर थाने में शिकायत देकर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवाहिता के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के धौलड़ी रसूलपुर गांव निवासी चांद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन नाजिया की शादी पांच अक्तूबर 2025 को मुरादनगर के मोहल्ला हकीमपुरा निवासी अबरार से हुई थी। शादी में परिवार ने अपनी हैसियत के मुताबिक खर्च किया था।
आरोप है कि नाजिया का पति अबरार, ससुर इकबाल, सास मुरादन और देवर फरमान दहेज से खुश नहीं थे। ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार व 20 लाख रुपये की मांग करते थे। मांग पूरी नहीं होने पर नाजिया की पिटाई की जाती थी।
विज्ञापन

चांद के मुताबिक, परिवार ने कई बार अबरार और उसके परिजनों को समझाया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि इतनी बड़ी मांग पूरी कर सकें। आरोप है कि इसके बावजूद नाजिया का उत्पीड़न जारी रहा।

मां से फोन पर बताई आपबीती
शिकायत के अनुसार, पांच अगस्त की सुबह सास मुरादन ने फोन कर मायके वालों को बताया कि नाजिया ने जहर खा लिया है। इसी दौरान नाजिया ने अपनी मां से फोन पर बात की और आरोप लगाया कि पति ने उसे जबरन जहर पिला दिया। परिजनों के अनुसार, नाजिया सात माह की गर्भवती है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें