फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाहिता और नवजात को जान से मारने का प्रयास का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे और उसकी नवजात पुत्री को जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

विवाहिता के अनुसार, ससुराल वाले 2.5 लाख रुपये नकदी और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। फरवरी 2025 में उसकी शादी बुलंदशहर के सुशील से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे और उसे प्रताड़ित करते रहे। आठ महीने में पांच बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन दहेज की मांग बरकरार रही। नवंबर 2025 में विवाहिता ने प्रीमेच्योर पुत्री को जन्म दिया। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने मां-बेटी को जान से मारने की कोशिश की और विवाहिता को मायके छोड़कर भाग गए। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पति सुशील, सास गंगावती, जेठ कृष्ण व सतीश और जेठानी बबीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें