मुरादनगर। संजयनगर कॉलोनी में दुकान पर जा रही बीकॉम की छात्रा के साथ पड़ोसी पर मारपीट का आरोप लगा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
संजयनगर कॉलोनी निवासी योगेश कुमार की कॉलोनी में ही दुकान है। बताया कि उनकी बेटी दुकान पर टिफिन लेकर जा रही थी। आरोप है कि पड़ोसी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर बेटी को रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बेटी से मारपीट की। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर जांच की। वहीं, सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।