फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक पर ग्राइंडर मशीन से हमले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की गुलाब वाटिका कॉलोनी में टाइल लगाने वाले दो श्रमिकों ने एक युवक से गाली-गलौज कर ग्राइंडर मशीने से हमला कर घायल कर दिया। हमले में युवक के हाथ और पैर में चोट आई है। परिजनों ने उसे उपचार के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुलाब वाटिका की गली नंबर-11 निवासी सम्यक जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 नवंबर को दोपहर करीब 3:40 बजे टाइल लगाने वाले मजदूरों का उनके भाई दीपांशु जैन से विवाद हो गया। आरोप है कि मजदूरों ने पहले उनके भाई के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद बंद ग्राइंडर से उस पर हमला कर दिया। हमले में दीपांशु के हाथ और पैर घायल हो गए। उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी अमरदीप मौर्य का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें