साहिबाबाद। ग्रैप तीन की पाबंदियों का उल्लंघन करते पाए जाने पर उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए साढ़े सात लाख से अधिक का जुर्माना लगाया गया है। प्रदूषण नियंत्रण के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन में डीएफबी इंफ्रास्ट्रक्चर की जूम आर्केड परियोजना पर पर कुल 2.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। पारस डेवलपर्स कंसोर्टियम की क्लासिक होम्ज परियोजना पर 10 नवंबर को कुल 4.20 लाख रुपये का जुर्माना लगा। एमवीए बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के ओम पैलेस पर सात नवंबर से 30 हजार रुपये प्रतिदिन का जुर्माना लगाया जा रहा है। गोविंदपुरम के आरके पुरम स्थित एसएस ट्रेडर्स पर 13 नवंबर को 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।