फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेट्रोल पंप कार्यालय से मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंदा नाला स्थित पेट्रोल पंप माॅर्डन सर्विस सेंटर पर बाइक में तेल डलवाने के बहानेे पहुंचा एक चोर कार्यालय में घुसकर चार्जिंग पर लगा सेल्समैन का मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सेल्समैन ने चौकी पर घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

विजयनगर कॉलोनी निवासी गगन कुमार मार्डन सर्विस सेंटर पर सेल्समैन है। गगन ने बताया शनिवार शाम उसने अपना मोबाइल अकाउंट कार्यालय में चार्जिंग पर लगा दिया। इसी दौरान एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के बहाने वहां पहुंचा और कार्यालय में घुस गया। करीब एक मिनट तक रेकी करने के बाद चोर चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी कर ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर बिना पेट्रोल डलवाए हीं वहां से फरार हो गया। गगन ने आरोप लगाया कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। फुटेज के माध्यम से चोर की पहचान कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें