फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन से खुला खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। नामांकन के तीसरे दिन निर्दलीय उम्मीदवार के नामांकन से खाता खुला। शास्त्रीनगर निवासी नत्थू सिंह चौधरी ने नामांकन किया। इसके अलावा भाजपा, कांग्रेस प्रत्याशी सहित 12 प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है।
विज्ञापन

नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को निर्दलीय उम्मीदवार अपने 10 प्रस्तावकों के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि रविवार को वह 75 वर्ष के हो जाएंगे। अगर रविवार का दिन नहीं होता तो अपने जन्मदिन की तारीख पर ही नामांकन करते। एक नामांकन के अलावा दोनों राष्ट्रीय पार्टियां भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों ने नामांकन पत्र लिए। उनके अलावा दो निर्दलीय सहित सुखी समाज पार्टी, सम्राट मिहिर भोज, राष्ट्र निर्माण पार्टी सहित अन्य पार्टियों के प्रत्याशी के नामांकन पत्र बिके। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा चाक-चौबंद रही।
विज्ञापन


इन प्रत्याशियों के खरीदे गए नामांकन पत्र
- भाजपा से अतुल गर्ग
- कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा
- राष्ट्र निर्माण पार्टी आनंद कुमार
- सम्राट मिहिर भोज पार्टी कुलभूषण त्यागी
- सुखी समाज पार्टी के प्रत्याशी अवधेश कुमार
- सनातन संस्कृति रक्षा दल ललित मोहन त्यागी
- बहुजन मुक्ति पार्टी के वेद सिंह

- पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी के वीरेंद्र कुमार

- भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, जगनेश कुमार

- राष्ट्रीय जन कर्मठ पार्टी के अंशुल गुप्ता

- निर्दलीय, मिथुन जायसवाल
- निर्दलीय रवि कुमार पांचाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें