बुलंदशहर के नरौरा हाईवे पर बेलोन के पास बुधवार देर रात टैंकर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम रावली कला निवासी नागेंद्र और शैलेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।