हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी 15 वर्षीय एक छात्रा का शव नोएडा सेक्टर 33 स्थित सुरभि हॉस्पिटल में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। छात्रा 22 मार्च से एक युवक के साथ लापता थी। परिजनों का कहना है कि इस मामले में थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस उन्हें टरकाती रही।