फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में हादसा: बेकाबू होकर पेड़ से टकराई कार... चालक की मौत; चार घायल

Mon, 24 Feb 2025 02:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
Accident in Bulandshahr - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गुलावठी इलाके में हादसा हुआ है। हादसे में कार के चालक की मौत हो गई। जबकि चार घायल हो गए। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दिल्ली से एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहे युवकों की कार गांव बराल के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार चालक हिमांशु (25) की मौके पर मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। 

घायलों में ध्रुव (22), सोनू (18), विशाल व सोनू शामिल हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल सभी दिल्ली के प्रतापनगर हर्ष बिहार के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली से युवकों की कार बुलंदशहर एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी। बराल के निकट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में हिमांशु की मौत हो गई और उसके चार साथी घायल हो गए। 

कार चालक हिमांशु स्टीयरिंग में बुरी तरह फंस गया था। स्थानीय लोगों ने टॉर्च की रोशनी में कार की खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला। लोगों ने उसकी जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें