फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: होटल की छत से एसी-सोलर पैनल चोरी, युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एक होटल की छत से एसी और सोलर पैनल का सामान चोरी करते हुए एक युवक को होटल संचालक ने बृहस्पतिवार को पकड़ लिया। चोरी का सामान भी बरामद हुआ और युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

इसी दौरान उन्होंने छत पर लगे एसी के आउटडोर और इनडोर पाइप समेत अन्य सामान चोरी कर ले जा रहे एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में युवक ने अपना नाम आयान उर्फ जुबैर (19) निवासी सरना चौपला क्षेत्र बताया। उसके कब्जे से एसी का पंखा, दो ड्रायर फिल्टर, ऑयल रिसीवर, सोलर पैनल की चार प्लेट, एल्यूमीनियम के तार, कॉपर वायर कनेक्टर, इन्वर्टर बैटरी के तार और एसी के कनेक्टिंग पाइप के 22 टुकड़े बरामद हुए। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें