फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया 48 यूनिट रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान शिविर में भाग लेते एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सबहेड- रमतेराम रोड स्थित एबीवीपी कार्यालय पर संगम चैरिटेबल ब्लड बैंक की सहायता से लगा रक्तदान शिविर - एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 48 यूनिट रक्त किया दान माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। रमतेराम रोड स्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यालय पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कोरोना काल में संगम चैरिटेबल ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया। शिविर में परिषद कार्यकर्ताओं ने कुल 48 यूनिट रक्तदान किया। परिषद के महानगर सह मंत्री अमन कौशिक ने बताया कि कोरोना काल में वैश्विक बीमारी से लड़ने के लिए लोगों की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इस बीमारी से डरने नहीं बल्कि सचेत रहने की जरूरत है। एसएफडी संयोजक आशीर्वाद चौधरी ने बताया कि कोरोना काल में विटामिन सी, आंवला, तुलसी और योग से अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। शिविर में विभाग सह संयोजक नितिन शर्मा, प्रांत एसएफडी सह संयोजक रौनक गुप्ता, सहमंत्री काजल त्यागी, महानगर मंत्री संदीप ठाकुर, सहमंत्री सनी सिंह, रवि कुमार,अंश शर्मा सुमित, उमंग सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। ----
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें