फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एमएमएच कॉलेज पर एबीवीपी का हल्ला बोल प्रदर्शन

विज्ञापन
एमएमएच कॉलेज में हल्ला बोल रेली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की गाजियाबाद महानगर इकाई ने एमएमएच डिग्री कॉलेज में विभिन्न समस्याओं और कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में मौजूद कार्यवाहक प्राचार्य से वार्ता करने से इन्कार करते हुए सीधे प्रबंध समिति को ज्ञापन सौंपने की मांग की।
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ता तनिष्क शिशौदिया का आरोप है कि कॉलेज में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन इनके समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा है। संगठन ने कॉलेज प्रशासन पर अपने तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी ने कार्यवाहक प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर गंभीर सवाल उठाए। संगठन का दावा है कि नियमों के अनुसार प्रबंध समिति किसी वरिष्ठ अध्यापक को अधिकतम तीन महीने तक कार्यवाहक प्राचार्य की जिम्मेदारी दे सकती है। एबीवीपी ने भूगोल विभाग में शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी उठाया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विभाग में शिक्षकों की कमी होने के बावजूद शिक्षकों को एनओसी देकर दूसरी जगह जाने की अनुमति दी जा रही है। संगठन ने कहा कि इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई और उनके भविष्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
-
मांग पूरी करने के लिए दिया 48 घंटे का समय
उन्होंने बताया कि एबीवीपी ने कॉलेज में खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, निशुल्क पार्किंग, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार समेत कुल 22 मांगों को लेकर प्रबंध समिति को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने प्रबंध समिति को 48 घंटे का समय देते हुए मांगों पर कार्रवाई की मांग की है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें