गाजियाबाद। महिला अस्पताल में पैदा होने के बाद गंभीर रूप से बीमार शिशुओं की अब आर्टीरिएल ब्लड गैस एनालिसिस (एबीजी) जांच भी हो सकेगी। इसके लिए अस्पताल के सिक नटल केयर यूनिट (एसएनसीयू) में एबीजी मशीन लगा दी गई है। एबीजी जांच से नवजात के खून में ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा का पता लगेगा। अस्पताल में पैदा होने वाले बच्चों को निशुल्क जांच की सुविधा मिलेगी, जबकि बाहर के अस्पताल से आने वाले लोगों को शुल्क देना होगा। जल्द ही इसकी दर तय कर दी जाएगी। निजी अस्पतालों में इसकी जांच 150 से 300 रुपये में होती है। सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि यह सुविधा अभी तक एसएनसीयू में नहीं थी। बृहस्पतिवार को एबीजी मशीन लगा दी गई।