फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिप्रा कृष्णा विस्टा में अब ग्रोसरी की दुकान को लेकर हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nशिप्रा कृष्णा विस्टा में अब ग्रोसरी के दुकान को लेकर हुआ विवाद\n\n- लॉक डाउन के बीच आरडब्ल्यूए ने सोसायटी में खुलवाया था ग्रोसरी की दुकान\n\n- आरडब्ल्यूए का आरोप  बिल्डर बंद कराना चाहता है दुकान\n\n माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसायटी में अब ग्रोसरी की दुकान को लेकर आरडब्ल्यूए और बिल्डर मैनेजमेंट में विवाद हो गया है। विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को भी इसकी सूचना दी और मामले की शिकायत दर्ज कराई है। दुकान बंद कराने के विरोध में आरडब्ल्यूए व रेजिडेंट्स एकजुट हो गए और अपना विरोध जताया।\n\nआरडब्ल्यूए का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान सोसायटी में ही ग्रोसरी की दुकान खुलवाई गई थी। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि अब बिल्डर पक्ष के लोग यह ग्रोसरी की दुकान बंद कराने का दबाव दुकानदार पर ही डाल रहे हैं। जिसकी शिकायत दुकानदार ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से की। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी प्रिया बिष्ट ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के दौरान जब केंद्र सरकार से लेकर प्रदेश सरकार हर कोई बाहर निकलने से मना कर रही है। ऐसे में ग्रोसरी की दुकान सोसायटी के अंदर रहने से यहां रह रहे सैकड़ों लोगों को सुविधा मिल रही है। बावजूद इसके बिल्डर चाहता है कि दुकान को बंद कराया जाए। प्रिया बिष्ट का कहना है कि दुकानदार ने उन लोगों को बताया कि बेवजह मैनेजमेंट के लोग उसके साथ बदसलूकी कर रहे हैं और दुकान बंद न करने की एवज में धमकी तक दे रहे हैं। प्रिया बिष्ट ने बताया कि पूरे मामले की शिकायत इंदिरापुरम थान में कर दी गई है। सोसायटी के लोग नहीं चाहते कि सोसायटी से यह दुकान बंद कराई जाए। दरअसल दुकान यदि बंद हो जाती है तो लोगों को हर सामान के लिए सोसायटी से बाहर निकलना होगा और शिप्रा रोड मार्केट तक जाना होगा । फिलहाल लोगों के एकजुट हो जाने से मैनेजमेंट पीछे हट गया है और अभी सोसायटी में दुकान चल रही है।\n\n--------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें