\n\nवसुंधरा सेक्टर-1 की टूटी सड़क बन रहा सिरदर्द\n\n- एक दशक से लोग कर रहे सड़क बनने का इंतजार\n\n- स्थानीय लोगों ने कहा लगातार कर रहे नगर निगम से मांग\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\n
साहिबाबाद। लगभग एक दशक से वसुंधरा सेक्टर-1 के निवासी अपनी सड़कें बनने का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच सड़क तो नहीं बनी लेकिन एक निजी टेलीकॉम कंपनी द्वारा लाइन बिछाने के नाम पर यहां गड्ढे और कर दिए। स्थानीय लोगों का कहना हे कि जब निजी टेलीकॉम कंपनी यहां गड्ढे कर रही थी तभी इसकी सूचना नगर निगम को दे दी गई थी लेकिन अधिकारियों ने कोई सुध नहीं ली।\n\nसेक्टर-1 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि अगल-बगल सोसायटियों में कई जगह इस बीच सड़कें बनाई गई लेकिन सेक्टर-1 की सड़क नहीं बन सकी। लंबे समय से सड़क न बनने और लगातार बारिश की वजह से सड़कों में गड्ढे बढते जा रहे हैं। सड़क बनबाने को लेकर सीएम पोर्टल पर भी स्थानीय लोग शिकायत कर चुुके हैं। इसके बावजूद अब तक नगर निगम ने कोई सुध नहीं ली है।\n\nइनसेट\n\nक्या बोले लोग\n\nहमारी शिकायतों के बाद एक वर्ष पूर्व स्वयं मेयर ने इस खस्ता हाल सड़क का संज्ञान लिया था लेकिन निर्माण विभाग ने स्वीकृति के लिए फाइल को आगे ही नहीं भेजा जिसकी वजह से सड़क नहीं बन सकी। कैैलाश चंद शर्मा\n\n\nटूटी सड़क की शिकायत सीएम पोर्टल पर करने के बाद जब जवाबदेही मांगी गई तो निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपने जवाब में मेयर के निर्देश और तैयार आख्या का जिक्र भी नहीं किया और कार्य के किसी योजना में शामिल न होने की बात बताई। एसपी त्यागी\n\n\nहम लोग लगातार टूटी सड़क की शिकायत करते आ रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। विभाग एक दूसरे पर थोपकर अपना पल्ला झाड़ लेता है।अ ब आलम यह है कि हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर पानी भर जाता है। रवि शरण\n\n------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n\n