आरकेजी ग्लोबल स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में शूटिंग करते खिलाड़ी। संवाद
गाजियाबाद। मेरठ रोड स्थित आरकेजी ग्लोबल स्कूल में पांच दिनों की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटिंग और क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। शूटिंग में आरव चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता है। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य कैप्टन डॉ.दिनिशा भारद्वाज सिंह ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर किया। कोऑर्डिनेटर नितिन कश्यप ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन शूटिंग और क्रिकेट मैच खेले गए। शूटिंग के 10 मीटर एयर पिस्टल के पुरुष वर्ग में आरव चौधरी ने शानदार निशाने लगाकर स्वर्ण पदक जीता है। मनन शर्मा ने रजत व मुकुल धवन ने कांस्य पदक जीता है। क्रिकेट टूर्नामेंट में मुरादनगर पब्लिक स्कूल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 26 रन पर ऑलआउट हो गई। रनों का पीछा करने उतरी आरकेजी ग्लोबल स्कूल की टीम ने मात्र 1.4 ओवर में 27 रन बनाकर मैच जीता। विजेता टीम के वासी गिरी ने प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।