फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलते एसी में अचानक लगी आग, सामान जला

विज्ञापन
NA - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लिंकरोड थाना क्षेत्र के बृजविहार ए ब्लॉक में बृहस्पतिवार रात को एसी में अचानक आग लग गई। आग लगने से घर में धुआं भर गया। आनन फानन में घर से सभी सदस्य शोर मचाते हुए बाहर भागे और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से दो कमरे में रखा सामान जल गया। आग से कोई हताहत नहीं हुआ। बृजविहार के एमआईजी में ए 239 निशांक जैन मां, पत्नी और बच्चे के साथ रहते हैं। उनका अपना कारोबार है। उन्होंने बताया की उनके बेडरूम में एक एसी लगा हुआ है। बृहस्पतिवार रात करीब सवा दस बजे अचानक एसी में आग लग गई। घर में धुआं भरने और लपटें निकलती देख शोर मचाते हुए परिवार के सभी लोग बाहर की ओर भागे। निशांक ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से दो कमरे का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से लाखों के नुकसान का अनुमान है। आग से घर काला पड़ गया है। वह सुबह से ही घर की मरम्मत कराने में जुटे हैं। वहीं सीएफओ गाजियाबाद सुनील सिंह ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। आग से कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें