गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी में रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
पीड़िता नूरजहां ने बताया कि 22 फरवरी को बेटे इरफान और गांव के ही जाने आलम व अजरुद्दीन के बीच कहासुनी हो गई थी। जिसे ग्रामीणों ने मौके पर शांत करा दिया था, लेकिन दिन शाम को जब पीड़ता का दूसरा पुत्र शाहरुख अपनी गाड़ी से घर लौट रहा था, तभी मदीना मस्जिद के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी जाने आलम, अजरुद्दीन और रहीसुद्दीन ने उस पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले से बचते हुए शाहरुख किसी तरह अपने घर में घुसा, लेकिन हमलावरों ने घर के अंदर घुसकर मारपीट की।
पीड़िता का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद वह थाने पहुंचीं, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद 24 फरवरी को एसपी को भी प्रार्थना पत्र भेजा गया, लेकिन वहां से भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता ने न्यायालय में अर्जी दाखिल कर रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।