मोदीनगर। जगतपुरी कॉलोनी निवासी रवि को पुरानी रंजिश के कारण चार युवकों ने लोहे की रॉड मारकर उसका सिर फोड़ दिया। घायल रवि को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। रवि के पिता ने थाने में घटना की तहरीर दी है।
जगतपुरी कॉलोनी के रहने वाले महेश ने बताया बुधवार रात उनका पुत्र रवि दूध लेने बाजार गया था। लौटते समय बुदाना निवासी चार युवकों ने रवि को जबरन रोक लिया और पुरानी रंजिश में गाली-गलौंज करने लगे। आरोपियाें ने रवि के सिर में लोहे की रॉड मारकर उसे घायल कर दिया। आरोपी पूर्व में भी रवि और उसकी बहन के साथ मारपीट कर चुके है। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।