फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अंतिम संस्कार के बाद गंगनहर में नहाने आया युवक बहा

विज्ञापन
मुरादनगर नहर में नहाते समय सुरेशमान तेज बहाव पानी में बहे। फाइल फोटो - फोटो : Filephoto
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली में पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद दोस्तों के साथ मुरादनगर गंगनहर में नहाने आया व्यक्ति तेज बहाव में बह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन देर शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन


दिल्ली के महिपालपुर स्थित डिफेंस एन्क्लेव निवासी 50 वर्षीय सुरेशमान पेशे से चालक थे। बुधवार को वह अपने चार दोस्तों अनिल, अमित, राजकुमार और लक्ष्मीनारायण के साथ निगमबोध घाट पर पड़ोसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने गए थे। अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय शाम करीब चार बजे सभी मुरादनगर गंगनहर पर नहाने के लिए आ गए।
नहर में नहाते समय सुरेशमान अचानक गहरे पानी में चले गए। इससे पहले कि उनके साथी उन्हें बाहर निकाल पाते, वह नहर के तेज बहाव में बह गए। साथियों ने काफी प्रयास किया, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंच गए। गंगनहर में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन देर शाम तक सुरेशमान का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि तलाश अभियान जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें