फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक तेज बहाव में बहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दोस्तों के साथ नहर में नहाने आया युवक पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश की। ओल्ड फरीदाबाद निवासी सुंदर (34) पुत्र बिजेंद्र मंगलवार शाम करीब चार बजे दोस्त विष्णु, योगेश व प्रदीप निवासी इंदिरा कांप्लेक्स फरीदाबाद के साथ मुरादनगर रेलवे पुल के पास नहर में नहा रहा था। नहाते समय सुंदर गहरे पानी में चला गया। खुद को डूबता देख उसने शोर मचाया। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निजी गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में नहर में सर्च अभियान चलाया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ व पीएसी फ्लड प्लाटून को बुलाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें