गाजियाबाद के नंदग्रम थाना क्षेत्र की नूर शांति नगर में 26 वर्षीय महेश कुमार महतो की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी रूपेश निवासी अतरसन थाना रसूलपुर जिला छपरा बिहार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने बताया गुरुवार की रात महेश अन्य साथियों के साथ अलाव जलाकर बैठा था। इसी दौरान दोनों में गाली गलौच हो गई। जिसके बाद चाकू घोंपकर महेश की हत्या कर दी।