मोदीनगर। गांव काजमपुर में गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने युवक गौरव को सरिया से पीटकर घायल कर दिया। घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
गौरव ने बताया कि शनिवार सुबह वह अपनी गाड़ी में सामान लोड कर रहे थे। आरोप है कि तभी पड़ोसी युवक गाड़ी हटाने लेकर गाली गलौज करने लगे। गौरव ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए। गुस्साए आरोपियों ने गौरव को सरिया से बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। गौरव ने थाने में घटना की तहरीर दी। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।