फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्चे की पिटाई का विरोध करने पर युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी के गांव कुम्हैड़ा में बच्चे की पिटाई करने के विरोध पर लाठी-डंडे चल गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। गांव कुम्हैड़ा निवासी सतवीर और रघुराज के घर आसपास है। सतवीर का पांच साल का बेटा वंश गली में खेल रहा था। पड़ोसी विवेक ने वंश को चाटा मार दिया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद होने लगा। आरोपी विवेक के साथी मौके पर पहुंचे और सतवीर को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवेक उर्फ निशु, आदेश और रघुराज सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें