फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कैब सवार युवक ने चालक पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला

विज्ञापन
जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में घायल अवस्था में कैब चालक सुरेंद्र। संवाद - फोटो : reasi news
विज्ञापन
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित मेरठ तिराहे पर कैब चालक पर उसमें सवार युवक ने चाकू से ताबड़तोड़ गर्दन और पीठ पर कई हमले किए। चालक घायलावस्था में कैब से बाहर निकला तो आरोपी ने चाकू उसकी सीने में घोंप दिया और अपना बैग छोड़कर भाग गया। गंभीर अवस्था में कैब चालक को एमएमजी में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में हमलावर की पहचान राजन शर्मा निवासी शाहदरा के रूप में हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित की गई है।
विज्ञापन

दिल्ली में रहने वाले अर्जुन सिंह ने बताया कि उनके जीजा सुरेंद्र सिंह (35) निवासी सीलमपुर कैब चालक हैं। सोमवार की दोपहर सुरेंद्र सिंह ने ऑफलाइन एक युवक को शास्त्रीनगर पार्क दिल्ली से गाजियाबाद छोड़ने के लिए कैब में बैठाया। कैब जब मेरठ तिराहे पर पहुंची तो दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
कैब में सवार युवक ने सुरेंद्र सिंह पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार किए। घायल के साले अर्जुन सिंह ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ नंदग्राम थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें