फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: काम पर जा रहा युवक ऑटो रिक्शा की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बंथला फ्लाईओवर के पास शुक्रवार सुबह एक तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा की टक्कर से बृज विहार कॉलोनी निवासी आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक ऑटो रिक्शा लेकर मौके से भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अज्ञात चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आशीष दिल्ली के कांति नगर स्थित कारखाने में कपड़ों पर कढ़ाई का काम करते हैं। बताया कि वह सुबह घर से नौकरी पर जा रहे थे। जब वह बंथला फ्लाईओवर के पास पहुंचे तभी एक अनियंत्रित ऑटो रिक्शा ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में आशीष घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ऑटो रिक्शा लेकर भाग गया। पुलिस ने घायल के परिजन सूचना देकर नाईपुरा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें