फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीसरी मंजिल से गिरकर युवक की माैत

विज्ञापन
मृतक उस्मान का फाइल फोटो।
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित मोहल्ला शिवपुरी स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर पुताई कर रहे उस्मान (22) निवासी मोहल्ला काजीवाड़ा की गिरने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी उस्मान शनिवार की सुबह मोहल्ला शिवपुरी स्थित एक मकान पर पुताई करने के लिए गए थे।
दोपहर करीब 12 बजे वह मकान की तीसरी मंजिल पर पुताई करते समय वह अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मकान स्वामी व आसपास के लोगों ने उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस भी अस्पताल में पहुंच गई।
मकान स्वामी व पुलिस ने उस्मान के परिजनों को हादसे की सूचना दी। उस्मान की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और मोहल्ले में शोक व्याप्त हो गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें