फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और धमाका: गाजियाबाद में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी फटी, तेज आवाज सुनकर सिहर उठे लोग, हादसे में एक घायल

Thu, 09 Jun 2022 06:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद 

सार

साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की इंडयोर कंपनी में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसमें बिहार के मधुबनी निवासी एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
भट्ठी फटने से घायल कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हापुड़ में एक फैक्टरी में हुए धमाके के जख्म अभी पूरी तरह से भर नहीं पाए हैं कि गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फट्ठी तेज धमाके के साथ फट गई। जिसमें भट्ठी पर काम करने वाला एक युवक बुरी तरह से झुलस गया है। उससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद के साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की इंडयोर कंपनी में लोहा पिघलाने वाली भट्ठी तेज धमाके के साथ फट गई। इस दौरान भट्टी पर काम करने वाला बिहार के मधुबनी निवासी रामू (25) बुरी तरह झुलस गया। उसे कर्मचारी यूनियन के लोगों ने मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में भर्ती कराया है।

जहां रामू की हालत गंभीर बनी हुई है। कंपनी के मैनेजर अशोक गर्ग का कहना है कि झुलसे रामू को उपचार दिलाया जा रहा है। वहीं कंपनी का कर्मचारियों ने प्रबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें