संजय की शादी जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव में हुई थी, उनकी पत्नी की मृत्यु करीब तीन साल पहले हो चुकी है। संजय के सगे साले का भी लगभग 11 साल पहले निधन हो गया था। पत्नी की मौत के कुछ समय बाद संजय अपनी विधवा सलहज को गांव लेकर आ गया था। दोनों वर्तमान में सहमति संबंध में रह रहे थे। जिस कारण संजय के मृतक साले के बच्चे बेहद नाराज थे।
सोमवार को गांव पहुंचने पर संजय का उनके साथ विवाद हुआ। इसी बीच आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हत्या की सूचना मिलते ही सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि जल्द ही हत्या का खुलासा किया जाएगा।