फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार का कहर: गाजियाबाद में महिला की ले ली जान, टक्कर मारने के बाद गाड़ी दीवार तोड़ती हुई नाले में घुसी

Thu, 13 Feb 2025 11:16 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में तेज रफ्तार कार ने एक महिला उर्मिला (64) को टक्कर मार दी। इस दौरान कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला को टक्कर मारने के बाद कार नाले में घुसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार नाले में घुस गई। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।

विज्ञापन


सिरोली गांव में महेश परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी उर्मिला (64) किसी काम से काम के मुख्य मार्ग पर गई थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कर चालक भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 

लोगों ने पुलिस और महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। एसीपी लोनी सूर्यबली ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें