फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील इलाके से चुपचाप पति के साथ मायके पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद। कोरोना मरीजों के मिलने के बाद सील किये गए शिकारपुर की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ नगर के मौहल्ला न्यू पाठक स्थित अपने मायके जा पहुंची। मायके में पहुंची महिला की जानकारी मिलते ही आस पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को महिला व उसके पति के आने की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने महिला व उसके पति को क्वारन्टीन सेंटर भेज दिया है। पुलिस ने भी महिला व उसके पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि मौहल्ला न्यू पाठक निवासी रामवीर पुत्र मनीराम की बहन राधा गत नौ मई को शिकारपुर से अपने पति सुमित को लेकर अपने मायके आ पहुंची। कोरोना संक्रमण के कारण हुई एक चिकित्सक की मौत के बाद प्रशासन द्वारा शिकारपुर को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया था। पुलिस के सख्त पहरे के बावजूद महिला किस प्रकार शिकारपुर से नगर स्थित अपने मायके पहुंच गई यह बात सबको हैरान कर रही है। कस्बा चौकी इंचार्ज महावीर प्रसाद गौतम ने बताया कि लॉक डाउन का उलंघ्घन करने के आरोप में राधा पत्नी सुमित व सुमित पुत्र राधेश्याम निवासी मुफ्तिवाड़ा थाना शिकारपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें