फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 12वीं की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर तमंचे की बट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। 12वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र पर बदमाशों ने मारपीट कर तमंचे की बट से हमला करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपियों जान से मारने की धमकी देकर हवाई फायर किया और भाग गए। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया और परिजन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आकाश तोमर निवासी बेहटा हाजीपुर गांव सोसायटी कॉलोनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूपी बोर्ड में 12वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। जब वह बेहटा नहर पर पहुंचे तो उनके गांव में रहने वाले कल्लू धामा और प्रथम धामा ने रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि दोनों भाईयों ने गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने तमंचे की बट से चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया और इससे आंख पर चोट आई है। शोर मचाने पर हवाई फायरिंग कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें