फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। तेज रफ्तार ट्रक ने अंकुर विहार क्षेत्र की नसबंदी कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। घायल के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अल्वी नगर कॉलोनी में रहने वाले अकबर अली ने बताया कि उनका बेटा फरहान अली और भतीजा अमन बाइक पर किसी कार्य से जा रहे थे। जब वह नसबंदी कॉलोनी के पास पहुंचे तो ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक रोड पर जा गिरे। उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से भतीजे अमन के दायें पैर की हड्डी टूट गई। घटना को अंजाम देने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने गंभीर रूप से घायल भतीजे को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के परिजन की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें