फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को रौंदा, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर थाने के सामने बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पार कर रहे चार लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


दयापुरी कॉलोनी निवासी कांता देवी (47) दोपहर करीब एक बजे बाजार जा रही थीं। वह तीन अन्य लोगों के साथ थाने के सामने सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग उछलकर दूर जा गिरे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। थाना पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कांता देवी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घायलों में उमेश पार्क कॉलोनी निवासी शंभू सहाय, उनकी पुत्री सपना सहाय और दयापुरी निवासी सोनम शामिल हैं। तीनों को हालत गंभीर होने के कारण हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज बस की टक्कर से युवक गंभीर घायल

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस स्टैंड के सामने तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मेरठ के कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी अतुल कुमार मोदीनगर बस स्टैंड पर मेरठ जाने के लिए खड़े थे। इसी दौरान गाजियाबाद की ओर से आ रही वैशाली डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में अतुल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें