फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार स्कूटी सवारों ने पैदल जा रहे किशोर को टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। लालबाग कॉलोनी स्थित नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए जा रहे किशोर को स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की शिकायत बॉर्डर थाना पुलिस से की गई। लालबाग कॉलोनी में रहने वाले जवाहर सिंह ने बताया कि उनका बेटा आयुष (13) बाल कटवाने के लिए जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार स्कूटी सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पुत्र रोड पर जा गिरा और बेहोश हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार मौके से फरार हो गए। वहां से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक ने पुत्र को पास की डिस्पेंसरी पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते किशोर को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें