फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौके पर ही हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दिल्ली से शामली की तरफ जा रही ट्रेन की चपेट में आने से बागपत में रहने वाले युवक की मौत हो गई। युवक की जेब में कागजातों से युवक की पहचान हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास दिल्ली से शामली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की शिनाख्त जनपद बागपत गांव बूढ़पुर निवासी 35 वर्षीय देवी सिंह के रूप में हुई है। देवी सिंह के सिर में गहरी चोट व दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें