इंदिरापुरम। शक्ति खंड-तीन में तेज रफ्तार कार ने फुटपाथ पर चल रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। मनीष सिंघल निवासी शक्तिखंड तीन ने बताया कि उनकी मां ऊषा रानी साईं मंदिर से लौट रही थीं। इस दौरान जब वह फुटपाथ पर चल रही थीं तो पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्थानीय लोग उनकी मां को लेकर दिल्ली के मैक्स अस्पताल में पहुंचे। यहां पता चला कि उनके पैर में फ्रैक्चर है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।