लोनी। तेज रफ्तार कार सवार ने गढ़ी कटैया गांव के पास बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। संजील कुमार निवासी सहारनपुर गंगोह लोनी के शरद सिटी में काम करते हैं। उनके भाई अंकित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि संजील काम के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ी कटैया गांव के पास सभापुर अंडरपास से होते हुए गांव की ओर मुड़े तो पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह रोड पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोट आई। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। परिजनों ने घायल को शालीमार गार्डन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार जारी है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।