फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद-अलीगढ़ रूट पर 5 से 7 नवंबर तक दौड़ेगी स्पेशल ईएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिवाली पर ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद से अलीगढ़ के बीच विशेष ईएमयू फेस्टिवल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 5, 6 और 7 नवंबर को दोनों दिशाओं में संचालित होगी, जिससे दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी। दिल्ली डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी अजय माइकल ने बताया कि त्योहार में नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से दैनिक यात्रियों को परेशानी होती है। अतिरिक्त ट्रेन से उन्हें सुलभ विकल्प मिलेगा।
विज्ञापन

गाजियाबाद से गाड़ी संख्या 04414 पांच, छह और सात नवंबर को अलीगढ़ के लिए रवाना होगी, वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04413 इन्हीं तारीखों पर अलीगढ़ से गाजियाबाद आएगी। ट्रेन का ठहराव मारीपत, दनकौर, खुर्जा और कुलवा समेत मार्ग के सभी निर्धारित स्टेशनों पर होगा। इससे ग्रामीण और कस्बाई क्षेत्रों के दैनिक यात्रियों को भी आवागमन में सहूलियत मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें