फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: थाने से कुछ दूरी पर दवा की दुकान में हुई लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना से कुछ दूर पर ही एक मेडिकल स्टोर पर रविवार देर रात टप्पेबाजी कर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने दुकान संचालक से 35 हजार रुपये की लूट की। पीड़ित ने संबंधित थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राहुल ने बताया कि अंकुर विहार थाने के पास डीएलएफ एमएम रोड पर राहुल मेडिकल स्टोर की दुकान है। दुकान पर ग्राहक को दवा दे रहा था तभी हथियारबंद तीन बदमाश मोटरसाइकिल से आकर दुकान के अंदर घुस गए। हथियार के बल पर दुकान के गल्ले में रखे 35 हजार रुपये लेकर चले गए। इस दौरान दुकान पर मौजूद ग्राहक डर से भाग गए। थाने के पास हुए हादसे से आसपास के लोगों में भय का महौल है। एसीपी रवि प्रकाश ने बताया कि इस तरह के मामले की शिकायत मिली है। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में फुटेज की जांज कराई कर कार्रवाई की जाएगी।


मोबाइल लूटने की कोशिश करते हुए लुटेरा दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
लोनी। थाना क्षेत्र में लोगों ने मोबाइल लूटने की कोशिश करते हुए एक लुटेरे को दबोच लिया।
इंद्रपुरी लोनी निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। रविवार को इंद्रपुरी में पार्किंग में रिक्शा खड़ा कर फोन पर बात कर रहे थे। तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने की कोशिश किया। बदमाश की मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने बदमाश को दबोच लिया। मामले की रिपोर्ट थाना लोनी बॉर्डर में दर्ज कराई गई है। पुलिस बदमाश को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
आनंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें