हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली निवासी मुनाजरा ने गांव के ही कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश में रास्ते में घेर कर उनके पुत्र पर लोहे की सरिया व लाठी डंडों से हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर सात नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
मुनाजरा ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब सवा 11 बजे उनका पुत्र कादिर घर से हापुड़ जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में गांव निवासी ओमवीर के मकान के पास पुरानी रंजिश में मनीष शर्मा, गौतम, आशीष, शिवम, दीपांशु, तरुण व बंटी शर्मा ने उनके पुत्र को घेर लिया। इस दौरान आरोपियों ने लोहे की सरिया, लाठी डंडों व लात घूसों से उनके पुत्र पर हमला कर दिया।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर सात नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।