फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एक साल में जारी किए गए रिकॉर्ड साढ़े तीन लाख पासपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। इस बार एक साल में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय ने रिकार्ड साढ़े तीन लाख पासपोर्ट बनाए हैं। पिछले तीन वर्षों में यह सबसे अधिक पासपोर्ट बनने की संख्या है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि वर्ष 2025 में कुल 3,55,094 पासपोर्ट बनाए गए हैं और 11,308 पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट(पीसीसी) जारी किए हैं। यह अब तक क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में बने किसी भी वर्ष में जारी किए गए अधिकतम पासपोर्ट की संख्या है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों में आवेदकों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए पासपोर्ट और पीसीसी एप्वाइंटमेंट की संख्या लगभग दोगुनी की गयी है जिससे आवेदकों को समय पर पासपोर्ट सेवाएं मिल सकें। लंबित मामलों के निस्तारण के लिए सोमवार से लेकर बृहस्पतिवार तक सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक वॉक इन सुविधा है जिसमें वह बिना ऑनलाइन अपॉइंटमेंट कार्य हो जाता है। इस बार सबसे अधिक पासपोर्ट बनने का कारण यह भी है कि पूरे साल में 33 शनिवार को कार्यालय खोला गया था इसके अलावा डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट मेले लगाए गए थे। पिछले दो वर्ष से अधिक समय से पासपोर्ट सेवा आपके द्वार के तहत मोबाइल वैन भी लगाए जाते हैं। पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम वर्जन 2.0 के तहत अब आवेदकों को ई-पासपोर्ट जारी किए जा रहे हैं। पासपोर्ट केंद्र पर ट्राइफेड के सहयोग से एक विशेष स्टॉल की स्थापना की गई है जिसमें जनजातीय उत्पाद आमजन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायतों के निस्तारण के लिए यहां करें संपर्क-
ई-मेल आईडी contact.rpogzbmea.gov.in) और 0120-2700320 नंबर पर

वर्ष पीसीसी पासपोर्ट
2023 14862 319676
2024 12763 32386
2025 11308 355094
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें