फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: व्यापारी को फर्जी नोटिस भेज ठगे 5.66 लाख, टीलामोड़ थाने में तैनात सिपाही दिगंबर निलंबित

Sat, 24 Jan 2026 06:24 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

टीलामोड़ थाने के सिपाही दिगंबर व एक अन्य व्यक्ति मोहित उर्फ भोला के खिलाफ टीलामोड़ थाने में ही 5.66 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई है। कार्रवाई 23 जनवरी को थानाक्षेत्र के ही शरीफाबाद राजपुर गांव निवासी सागर की तहरीर पर हुई है।

विज्ञापन


दोनों पर आयकर विभाग का फर्जी नोटिस भेजने और जेल जाने का डर दिखाकर रकम वसूलने का आरोप है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि सिपाही की तैनाती वर्ष 2025 से टीलामोड़ थाने में है। प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ निलंबित भी कर दिया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें